नववर्ष की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 31 दिसंबर, 2022, शनिवार को श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला, भगवानपुर, हरिद्वार में प्राचार्य डॉ के एस जौहरी के निर्देशन एवं उनकी अध्यक्षता में महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में स्वच्छता अभियान, समय का सदुपयोग, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ एवं नव वर्ष – 2023 की शुभकामना आदि विषयों पर छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी रंगोलियां को सजाया गया तथा प्रस्तुतियां दी गई।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयशा ग्रुप, द्वितीय स्थान शीतल ग्रुप एवं तृतीय स्थान अंशिका ग्रुप ने प्राप्त किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी अविशा, द्वितीय स्थान पर कुमारी वर्तिका एवं तृतीय स्थान पर कुमारी आयशा रही। मेहंदी प्रतियोगिता में कुमारी खुशबू, कुमारी उजमा, कुमारी सालिया, कुमारी वैशाली, कुमारी वैशाली चौधरी, कुमारी नाजरीन, कुमारी काजल आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मेहंदी प्रतियोगिता की निर्णायक सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ दीप्ति मैठाणी एवं डॉ कविता बिष्ट रही।

रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ मोहम्मद अब्दुल अलीम अंसारी, डॉक्टर पीयूष पटेल एवं डॉ दीप्ति मैठाणी ने योगदान प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉक्टर सचिन कुमार श्री अशोक कुमार श्री रितिक त्यागी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉक्टर शनव्वर द्वारा किया गया। उनके द्वारा समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्पूर्ण विश्व के लिए नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।