July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

रा० महाविद्यालय पाबौ मे कैरियर काउंसलिंग समिति द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

आज दिनांक 3 जनवरी 2023 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ की कैरियर काउंसलिंग समिति द्वारा 1 दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। कार्यशाला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पाबौ ब्रांच के उप शाखा प्रबंधक श्री उदित घोष एवं उनके सहयोगी सुमित मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित हुए, जिन्होंने छात्र छात्राओं को एसबीआई द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

श्री उदित घोष द्वारा एसबीआई के अंतर्गत बैंक खाता धारकों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं, शिक्षा लोन, स्वास्थ्य बीमा एवं अन्य बैंक द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं को संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

प्राचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा भी छात्र-छात्राओं से बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का उपभोग करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग समिति की संयोजिका डॉक्टर सुनीता चौहान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ मुकेश शाह डॉक्टर अनिल शाह डॉक्टर ज्ञानचंद डॉ रजनी वाला डॉ जयप्रकाश पवार डॉ सौरभ सिंह उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed