रोटरी क्लब ऑफ सेंट्रल हरिद्वार जनहित में सामाजिक कार्य तो करता ही रहता है अपितु समय-समय पर हमारे रीति-रिवाजों के अनुसार त्योहारों को भी बड़े ही उल्लास के साथ सभी क्लब सदस्यों के परिवारों सहित बड़ी धूमधाम से मनाता है।
इसी क्रम में तीज पर विषेश पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी रोटेरियन ने बड़ी ही धूमधाम से तीज के गानों पर डांस किया तथा कुछ महिलाओं ने गीत भी गाए।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी सभी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने नृत्य व गीतों से सभी का मन मोहा ।
इस अवसर पर ब्यूटी क्वीन का खिताब श्रीमती नम्रता चौहान को दिया गया। पहली तीज क्वीन श्रीमती निशा अरोरा को चुना गया दूसरे स्थान पर श्रीमती नीलू गोयल रही।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नीलम तोमर व मीनू मल्होत्रा ने किया व इस की रूपरेखा श्रीमती मोनिका अरोड़ा एवं आंचल लूथरा ने रची व विशेष योगदान दिया।
अंत मैं सभी सदस्यों ने तीज के पकवानों का लुफ्त उठाया, इस प्रोग्राम को यादगार बनाने के लिए अध्यक्ष अजीत तोमर व सचिव मनु मल्होत्रा कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह व दीपक अरोरा का विशेष योगदान रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2026-27 के लिए 1.12 लाख करोड़ रुपये का बजट किया प्रस्तुत
कोटा: 7 राज गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स के लिए शुरू हुआ तीन दिवसीय फर्स्ट ऐड प्रशिक्षण
7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में शिवांगी पाण्डेय ने जीता स्वर्ण पदक