हरिद्वार: रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल के द्वारा हरिद्वार चारिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से वांशिका मेडिकल एंड सर्जिकल, हरिद्वार ने दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया।
शिविर में लगभग 78 व्यक्तियों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण व स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिनमें से 51 व्यक्तियों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। इस प्रकार कुल 51 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री आदेश चौहान जी ने रिबन काटकर किया। उन्होंने प्रथम रक्तदाता को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अनिल देवान, एन्न. मोनिका देवान, परियोजना अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन एम. वी. पाठक, एवं एन्न. नेहा चोपड़ा शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन समीर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन योगेन्द्र सिंह, परियोजना सह-अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अजीत तोमर, रोटेरियन आशीष शुक्ला, रोटेरियन मोहन मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विनेश मेहता तथा रोटेरियन सचिन चोपड़ा की सक्रिय उपस्थिति रही।
परियोजना प्रभारी डॉ. राकेश बंसल ने प्रेरणादायक भूमिका निभाई और सभी रक्तदाताओं को उत्साहित किया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विजय कुमार चुग ने समन्वय किया।
यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल के “सेवा ही सर्वोपरि” के आदर्श को सार्थक रूप से प्रदर्शित किया।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन