सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या क्या नही कर रहे हैं,लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज बढ रहा है । लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कंटेंट क्रिएशन के नाम पर लोग कही भी, कभी भी वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। जिससे वह दूसरों के लिए असुविधा पैदा कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी लोगों के बीच चर्चा में है। जहां दो लड़कियां लैंडस्लाइड के बीच डांस करती नजर आ रही हैं।
वैसे यह वीडियो कहां का है यह तो स्पष्ट पता नहीं चल रहा है लेकिन देखने पर वायरल वीडियो किसी पहाड़ी इलाके का लग रहा है। जहां लैंडस्लाइड जैसी स्थिती नजर आ रही है। क्लिप में टूटी सड़कों से लोग काफी ज्यादा परेशान दिख रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच दो लड़कियां पानी के बीच में जाकर डांस करने लगती हैं और उनके सामने एक लड़की खड़ी होकर उनका वीडियो बनाने लगती है।
वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क पर बरसाती पानी गिर रहा है जिससे पूरी सड़क एकदम से जलमग्न हो चुकी है। एक तरफ जहां इससे जेसीबी के जरिए रास्ता क्लियर किया जा रहा है तो वहीं सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े हैं और बहुत से लोग तो कार और बाइक लिए हुए भी नजर आ रहे हैं। इसी के बीच दो लड़कियां जहां डांस रील्स बना रही है तो वहीं एक लड़की उसे रिकॉर्ड करती नजर आ रही है।
landslide



More Stories
महाविद्यालय बलुवाकोट मे मादक पदार्थों पर नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित
महाविद्यालय मालदेवता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर 11128 का इंडक्शन प्रोग्राम सम्पन्न
सेवा संकल्प अभियान: सतनाम किड्स प्ले स्कूल में पार्षद योगेंद्र सैनी ने बच्चों को प्रमाणपत्र किये वितरित