संजीव शर्मा , नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: हरिद्वार नगर निगम के उत्तरी हरिद्वार के वार्ड 04 खड़खड़ी कुंज गली में मेयर अनिता शर्मा की उपस्थिति में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सुभाष कपिल ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि मैंने विपरीत परिस्थितियों में भी हरिद्वार नगर निगम में विकास कार्य किए हैं , मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम बोर्ड में बिना भेदभाव के सभी पार्षदों को विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है जिससे वेअपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य करा सकें और वो सभी विकास कार्य करा रहे हैं।
वार्ड नंबर 04के पार्षद महावीर वशिष्ठ ने कहा कि आज इन निर्माण कार्यों का उद्घाटन हुआ है इसके पूर्ण होने पर यहां के निवासियों को बहुत सुविधा मिलेगी आगे भी जनहित में कार्य करता रहूंगा।
सुभाष कपिल ने कहा ये विकास कार्य काफी समय से रुके हुए थे अब इनके होने से लोगों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मेयर पति अशोक शर्मा, पार्षद महावीर वशिष्ठ, कविता वशिष्ठ,शुभम जोशी,अनुज गुप्ता व्यापारी नेता मयंक मूर्ति भट्ट समाजिक कार्यकर्ता ललित सचदेवा ,रिशभ वशिष्ठ ,हिमांशु कपिल आदि सहित वार्ड 04 के अनेक निवासी उपस्थित रहे मेयर अनीता शर्मा ने सभी को मिष्ठान का वितरण कर शुभकामनाएं दीं।



More Stories
स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के योगमय जीवन के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने की पहल, पाँच गांवों में निःशुल्क योग शिविरों का यज्ञ के साथ समापन
हरिद्वार: महिला अधिवक्ता का जूनियर बताकर कोर्ट स्टाफ से ली फाइल, मूल दस्तावेज गायब मिलने पर मचा हड़कंप
शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव के माध्यम से स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति,अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश