हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजेंद्र स्वामी विश्व हिंदू संस्था का हरियाणा दौरा हुआ कंपन संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति व संस्था राष्ट्रीय सलाहकार महंत बाबा रमेश नाथ जी महाराज संस्था को मजबूत करने हेतु हरियाणा के दौरे पर गए।
वहां विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं से मिलकर मुलाकात की सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से विश्व हिंदू संस्था के सक्रिय सदस्य पद पर चल रहे राजेंद्र कुमार स्वामी सन ऑफ श्री रामरतन जी को हरियाणा प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।
राजेंद्र कुमार स्वामी को धार्मिक पटका पहनाकर फूल माला से स्वागत करते हुए नियुक्ति पत्र दिया गया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी जी ने संस्था को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही पूरे हरियाणा प्रदेश में विश्व हिंदू संस्था की प्रदेश जिला नगर एवं ग्राम इकाइयों संगठित कर सनातन धर्म के लिए कार्य शुरू किया जाएगा।
वह संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति जी के दिशा निर्देश पर सनातन धर्म हिंदुत्व व समाज हित के काम किए जाएंगे व संस्था की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर भारी संख्या में सदस्य अभियान भी चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पवन स्वामी सुरेंद्र पप्पा पंडित परशुराम सुनील अरोड़ा ऑफ लकी राजू प्रजापत विकास रोड संजय बावड़ आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य समापन: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘विकसित भारत @ 2047’ पर संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में क्रिकेट ट्रायल संपन्न, छात्र-छात्राओं में दिखा भारी उत्साह
शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ ने कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप