मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिन्दू बने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ऊर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी ने धर्म परिवर्तन के बाद जहां अपना नाम बदल लिया था। वहीं अब उन्होंने अपने अब्बा का नाम भी बदल दिया है।
जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी के पिता का नाम अब राजेश्वर दयाल त्यागी रख लिया है। ऐसा हम नहीं स्वंय जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है।
बता दें कि मंगलवार को भूपतवाला के शाम्भवी धाम में हिन्दू धर्म संसद में भडकाऊ भाषण देने व मुकद्में दर्ज होने के बाद जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी पहली बार हरिद्वार पहुंचे। जहां संतों की बैठक हुई और मौलानाओं व जेहादियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गयी। दी गयी तहरीर में जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी ने अपने पिता का नाम राजेश्वर दयाल त्यागी लिखा। जिसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है।
बताया जा रहा है कि जिस रामेश्वर दयाल त्यागी को उन्होंने अपना पिता बताया है वह दरअस ल गाजियाबाद स्थित डासना काली मंदिर के परमाध्यक्ष यति नरसिंहानंद गिरि के पिता हैं। धर्म परिवर्तन के दौरान यति नरसिंहानंद गिरि ने वसीम रिजवी को अपना भाई बताया था। जिस कारण से वसीम रिजवी ने अपने पिता का नाम रामेश्वर दयाल त्यागी रख लिया है।



More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘नैक प्रत्यायन एवं IQAC पहल’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में रोवर-रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन