February 10, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

शिवालिक नगर में 22 फरवरी को होगा कुमाऊनी एकता समिति का वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह

हरिद्वार : कुमाऊनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित संस्था कुमाऊनी एकता समिति (पंजीकृत), शिवालिक नगर–हरिद्वार द्वारा वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन 22 फरवरी 2026, रविवार को किया जा रहा है।

यह भव्य कार्यक्रम सामुदायिक केंद्र, फेस–1, शिव मंदिर के निकट, शिवालिक नगर में आयोजित होगा।

समारोह में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कुमाऊनी लोक संस्कृति, भाषा और साहित्य से जुड़े विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

कुमाऊनी एकता समिति लंबे समय से कुमाऊं की कालजयी विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सतत प्रयासरत है। समिति का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति से जोड़ना तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है।

समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

About The Author