आज राजपुर रोड वर्धमान होटल के निकट प्रदेश कार्यालय देहरादून में शिवसेना की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें उत्तराखंड के हित एवं शिवसेना गठन को लेकर शिवसेना के जिम्मेदार प्रभावशाली पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से राजनीतिक चर्चा हुई ।
जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश प्रमुख राहुल चौहान ने की एवं संचालन प्रदेश महासचिव दीपक जुयाल ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने सभी का अभिनंदन करते हुए संगठन में कार्य करने की इच्छा जताई ।
साथ ही संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व से आए आदेशों के बारे में सभी को अवगत कराया सभी ने बालासाहेब के विचारों को माननीय शिवसेना पंत प्रमुख श्री एकनाथ शिंदे जी के आशीर्वाद के साथ प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति को संगठन में विद्युत की गति से काम करने का आश्वासन दिया सभी ने एक सुर में कहा कि जल्द ही समस्त उत्तराखंड के समस्त जिलों में संगठन कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी देकर राजनीतिक रूप से संगठन को मजबूत करेगा बैठक कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शेखर रावत विनय जोशी शुभम पंडित सूर्य भट्ट श्रीमती काजल रावत प्रवीण भारद्वाज मनमोहन भट्ट आयुष मेहरा सागर रघुवंशी प्रदेश प्रमुख सुमित सिंघल जी प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर प्रदेश सचिव मुकेश उपाध्याय आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी