• सीए आशुतोष पांडेय बने कार्यकारी अध्यक्ष, रंजना शर्मा को मिला महिला मंडल अध्यक्ष का पदभार

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड की पावन भूमि तीर्थनगरी हरिद्वार में श्री वशिष्ठ भवन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रामराज्य की स्थापना हेतु आगामी मई माह में भव्य और दिव्य विश्व प्रसिद्ध श्री मद् बाल्मीकिय श्री रामकथा का आयोजन होने जा रहा है।

कथा व्यास हिंदू धाम संस्थापक वरिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास वेदांती जी महाराज के श्री मुख से श्रीराम कथा का गुणगान किया जाएगा। इस कड़ी में रविवार को शिवालिक नगर स्थित शिव मंदिर में श्री वाल्मीकिय श्री रामकथा आयोजन समिति की बैठक बुलाई गई।

बैठक में अध्यक्ष रामप्रसाद सिंह के निर्देश पर आयोजन मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बताया गया कि सीए आशुतोष पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष व महिला मंडल अध्यक्ष रंजना शर्मा को चुना गया है।

इसी क्रम में रूपलाल यादव को केंद्रीय समिति में शामिल करते हुए उपाध्यक्ष का पदभार दिया गया है। मनोज शुक्ला को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवोदय नगर रोशनाबाद क्षेत्र के लिए आयोजक मंडल में सुनील कौशिक, कीर्ति नगर, विकास नगर कॉलोनी के लिए आयोजक मंडल में उमेश यादव, रघुवर ठाकुर, मनीष मिश्रा, पंकज गुप्ता, सुधाकर सिंह को शामिल किया गया है। एनएस राय रुड़की एवं ज्ञानेंद्र सिंह लक्सर क्षेत्र के लिए आयोजक मंडल में सम्मिलित किया गया है।‌

वरिष्ठ समाजसेवी तरुण शुक्ला को मीडिया प्रभारी भेल और शिवालिक नगर क्षेत्र से सुभाष को वरिष्ठ नागरिक संयोजक संयोजक नियुक्त किया गया है। अतुल राय को भेल समिति, सपना शर्मा को महिला मंडल सचिव चुना गया है।

शिवालिक नगर अमित दत्त यूवा मोर्चा आयोजक मंडल में सम्मिलित किया गया है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार विकास कुमार झा को मुख्य मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में राम प्रसाद सिंह कृष्णकांत त्रिपाठी, रूपलाल यादव, रंजना शर्मा, सुनील सिंह, मनोज शुक्ला, सुनील कौशिक, अतुल राय, तरुण कुमार शुक्ला, सपना शर्मा, नवीन तिवारी, प्रणव शुक्ला, प्रमोद यादव, अमित शाही, वरुण शुक्ला, अमित भाटी, राघवेंद्र शर्मा, रमेश कुमार, सच्चिदानंद राय, बृजेश पांडे, पंकज कुमार ओझा, प्रज्ञा वशिष्ठ, ज्ञानेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, रवि शंकर सिंह, अमित गोयल, शशि रंजन चौधरी, दुर्गेश राय, अजय कुमार विकास झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।