- सांस्कृतिक सप्ताह : सुगम गायन में तन्वी गौतम लोक गायन में अंकिता मिश्रा प्रथम…
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में सांस्कृतिक मंच व संगीत विभाग के सहयोग से एकल सुगम गायन लोक गायन तथा समूह गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्राचार्य डॉ 0 सीमा चौहान ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की।
छात्राओ ने बाजे रे मुरलिया बाजे, चुपके चुपके रात दिन आसूं बहाना याद है, केसरिया बालमा पधारो सहित देश भक्ति, भक्ति, गीत ग़ज़ल लोक गीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया…
एकल सुगम गायन में तन्वी गौतम प्रथम, अंजलि खोकर द्वितीय, अंकिता मिश्रा हंसिका दुबे तृतीय
एकल लोक गायन में अंकिता मिश्रा प्रथम, जानवी सेन द्वितीय, तन्वी गौतम तृतीय
समूह गान प्रतियोगिता में अंकिता मिश्रा एवं समूह प्रथम, तन्वी गौतम एवं समूह द्वितीय रहे।
निर्णायक मंडल में डॉ 0 कपिल गौतम डॉ 0 शिखा कुलश्रेष्ठ, डाॅ 0 श्रध्दा सौरल शामिल थे।
निर्णायक डॉ 0 कपिल गौतम एवं डॉ 0 शिखा गौतम ने अपनी सुरीली आवाज से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। हारमोनियम पर डॉ0 राजेन्द्र माहेश्वरी जी, तबले पर श्री देवेंद्र कुमार सक्सेना एवं महूराज राव ने गायन के अनुकूल संगत कर चार चांद लगा दिए।
स्वागत एवं आभार वरिष्ठतम संकाय सदस्य सांस्कृतिक मंच व संगीत विभाग प्रभारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने तथा सधा हुआ संचालन डॉ 0 कविता मकवाना एवं देवेन्द्र सक्सेना ने किया।
छात्रा छबि नामा, पूजा खारोल, हंसिका सेन, मंजू सैनी, कविता वर्मा, शिवि श्रीवास्तव, शिवानी बैरवा, दीपिका , दीपिका गौतम आदि की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण