February 22, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

सामाजिक प्रेरणा एवं कर्तव्य को समर्पित “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन

अनूप कुमार,हरिद्वार:  सामाजिक प्रेरणा एवं कर्तव्य को समर्पित “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” का आयोजन होटल विभव ग्रैंड में उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

यह आयोजन, मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्मचिंतनम् परिवार के संयुक्त तत्त्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० आनंद भारद्वाज पूर्व शिक्षा निदेशक  संस्कृत भारती उत्तराखंड

द्वारा कि गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज परमाध्यक्ष प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, विधायक रानीपुर आदेश चौहान , विशिष्ट अतिथि डॉ० ललित नारायण मिश्रा सीडीओ हरिद्वार , अध्यक्ष आत्मचिंतनम् परिवार उमाशंकर वशिष्ठ और अध्यक्ष मनु मन की आवाज फाउंडेशन डॉ० मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की उपस्थिति रही ।

रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान ने युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा निदेशक – उत्तराखंड डॉ० आनंद भारद्वाज ने आत्म चिंतन परिवार एवं डॉ० मनु शिवपुरी द्वारा वर्षों से किये जा रहे कार्यों को याद दिलाते हुए , कोविड काल में किये कार्यों की सराहना की। शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए सेवा भाव को जीवन का आधार बताया।

हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्रा ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय को विकास की कुंजी बताते हुए कहा कि समाज की सकारात्मक पहलें शासन को भी नई दिशा देती हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० आर०के० सिंह ने स्वास्थ्य जागरूकता निवारक चिकित्सा तथा योग-प्राणायाम को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया।

डॉ० गोपाल नरसन उप कुलपति विक्रमशिला विद्यापीठ भागलपुर बिहार द्वारा आत्मचिंतन परिवार, मनु मन की आवाज फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्र- छात्राओं की शिक्षा में मजबूत भूमिका निभा रहे है, अष्टांग योग को आज के समय हेतु आवश्यक कहा।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “श्रेष्ठ रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सम्मान कि श्रंखला में श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ को मां गंगा एवं धार्मिक क्षेत्र के लिए, गोपाल नारसन व अभिनन्दन गुप्ता को साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए, डा० सुनील बत्रा को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, एस० पी० सिटी अभय प्रताप सिंह को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र ,मनीष शर्मा व विपुल गाबा को सोशल मीडिया , आशुतोष शर्मा को राजनीतिक क्षेत्र में समाज एवं युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए श्रेष्ठ रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया ।

आयोजकों ने बताया कि “प्रेरणा 1.0 ” श्रृंखला के माध्यम से आगे भी समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता रहेगा । कार्यक्रम में पधारे अतिथियों में पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार, संजीव बालियान, नीतिश रेहान, मधुर मोहन शर्मा, अधिवक्ता पुनीत कंसल, अधिवक्ता अर्क शर्मा, आकाश भारद्वाज, सी०ए० मृणाल शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, अनिल भारतीय, सुभाष मालिक,  जगदीश लाल पहवा, डॉ० विशाल गर्ग, बादल अरोड़ा, निगम पार्षद तन्मयी शिवम श्रोतिय, पत्रकार सुनील मिश्रा, शैलेश अग्रवाल,  मोहित शर्मा, सौरभ सिखोला, शाश्वत वशिष्ठ, श्वेता पालीवाल, रचना पालीवाल, धीरज पालीवाल, अभिषेक पांडे, डॉ० मोहित वर्मा,ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती, हरिमोहन तनेजा, प्रधानाचार्या पूनम राणा, विनायक झा आदि को सम्मानित किया गया । मुकुल पाराशर ,वैभव शिवपुरी , सीडब्लू सी अध्यक्ष प्रियबंधु शर्मा, सुनीता चौहान,बेबी नाज मैम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिमांशु बहुगुणा, आदि हरिद्वार के गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्म चिंतन परिवार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज कल्याण और जरूरतमंदों की मदद करना है । इसी उद्देश्य को निर्वहन करते हुए वह समाज की सुख सुविधा और सभी जरूरतमंदों को भी एक सशक्त जीवन प्रदान करने हेतु प्रयासरतहैं l

कार्यक्रम का संचालन अंकुर पालीवाल महामंत्री आत्मचिंतनम् परिवार एवं अर्पण शर्मा अध्यक्ष अष्टांग योग द्वारा किया गया  । अभिनंदन गुप्ता ने मां गंगा को आधार बनाकर एक सुंदर प्रस्तुति कविता के रूप में देकर सभी का मन मोह लिया ।

संस्था द्वारा भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम में स्थान प्राप्त करने वाली कनक तसलानिया और हैवी वेट लिफ्टिंग में शशांक शर्मा, कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को ग्रेस कार्ट प्रोपराइटर आकाश भारद्वाज एवं तान्या भारद्वाज द्वारा स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, योग एवं जनप्रतिनिधित्व—से जुड़े विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। अंततः डॉ० मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और आत्म चिंतनम परिवार अध्यक्ष उमाकांत वशिष्ठ , महामंत्री अंकुर पालीवाल द्वारा अतिथियों को धन्यवाद संदेश दिया ।

About The Author