कोटा: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सालासर धाम वेलफेयर सोसायटी बोरखेड़ा कोटा में योग एवं लाफ्टर क्लब के तत्वाधान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम प्रातः 5:30 बजे शुरू हुआ। इसमें क्लब के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने योग गुरु श्री विनोद सिंह जी के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
श्री विनोद सिंह जी ने योग के शारीरिक व मानसिक लाभ बताए और रोजाना योग को जीवनशैली में शामिल करने की प्रेरणा दी।
क्लब की सदस्य डॉ. ज्योति सिडाना ने योग का अर्थ समझाते हुए इस वर्ष के योग दिवस की थीम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की कला है। इस वर्ष की थीम हमें यह सिखाती है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे विश्व की भलाई भी योग से संभव है। नियमित योग से हम रोगमुक्त और तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं। लाफ्टर क्लब के सदस्यों ने हंसी के साथ तनाव मुक्त रहने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में श्री एस.के. मजूमदार, श्री महेश पांडे, श्री रामस्वरूप गुप्ता, एवं श्री डी. सी. शर्मा ने भी योग दिवस पैर अपने अपने अनुभवों को साझा कर सक्रिय सहभागिता निभायीं. अंत में सभी ने स्वस्थ भारत, स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब के सदस्य श्री सी. के. यादव जी ने सभी प्रतिभागियों, योग गुरु और वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में हुआ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस