- युवा प्रतिभाओं को योग्यता के अनुसार संगठन में दायित्व देना समाजहित में लाभकारी : चंद्रमोहन कौशिक
संजीव शर्मा,हरिद्वार: सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने सावक मंच की युवा विंग ‘सावक मंच युवा मोर्चा’ की जिला एवं शहर कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावक मंच से लंबे समय से बड़ी संख्या में युवा साथी जुड़े हुए हैं, जो प्रतिभाशाली, कर्मठ, ईमानदार एवं व्यवहार कुशल हैं।
चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप संगठन में दायित्व प्रदान करना समाज और संगठन, दोनों के हित में है। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार की पौराणिक संस्कृति और गरिमा के अनुरूप युवाओं को रचनात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि संगठन से लंबे समय से जुड़े और अपनी योग्यता के अनुसार निष्ठा एवं लगन से सेवाएं दे रहे अन्य प्रतिभाशाली साथियों को भी नवरात्रों के दौरान जिला, शहर एवं महिला विंग सहित विभिन्न दायित्वों पर नियुक्त किया जाएगा।
कौशिक ने कहा कि संगठन युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।



More Stories
उत्तराखंड- राज्य में 19 अक्टूबर को महानवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
कोटा: कन्या महाविद्यालय में POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुलने से क्षेत्र में खुशी की लहर