डीपी उनियाल, 10-07-2026: सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल दत्त खंडूड़ी की अध्यक्षता में एवं सचिव भगवती प्रसाद उनियाल के संचालन में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंडूडी ने सरकार से मांग की है कि गोल्डन कार्ड में ओ.पी.डी.को निःशुल्क किया जाए। बैठक का संचालन करते हुए संगठन के सचिव उनियाल ने नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला से मांग की है कि ढालवाला के हिल्ट्रोन तिराहा से अविलम्ब अतिक्रमण हटाया जाए।
इस संबंध में नगरपालिका प्रशासन से भी वार्ता की जाएगी।संगठन के कोषाध्यक्ष जबरसिंह पंवार ने कहा कि राजकीय पेंशनर्स की विगत कई वर्षों से गोल्डन कार्ड संबंधी एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है जिससे गोल्डन कार्ड धारकों को चिन्हित अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाउपलब्ध नहीं हो पा रही हैऔर पेंशनर्स इलाज के लिये दर-दर भटक रहे हैं जबकि गोल्डन कार्ड के अंशदान की कटौती प्रति माह हो रही है संगठन की सरकार से प्रबल माँग है कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, कैलाश अस्पताल, ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून सहित सभी अस्पतालों का बकाया शीघ्र भुगतान कर पेंशनर्स को पूर्व की भाँति स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाय और राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से प्रबल मांग है कि 10अक्टूबर 2025 के बाद के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान शीघ्र कराया जाय तथा 35 हजार पेंशनर्स जो गोल्डन कार्ड योजना से वंचित हैं जुड़ने के लिये विगत कई वर्षों से लगातार मांग कर रहे हैं सरकार शीघ्र ही पेंशनरों की इस प्रबल माँग का समाधान करे।बैठक में नए सदस्यों किशोर कुमार भट्ट एवं विजयपाल सिंह रांगड़ के द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में शीला रतूडी,प्रेमवती पांडेय महालक्ष्मी बिजल्वाण,कुसुम बिजल्वाण,खुशहालसिंह राणा, भोलासिंह बिष्ट,चिंतामणि सेमवाल,सत्येन्द्र रावत,देवेंद्र दत्त जोशी,कैलाशचन्द्र पैन्यूली,दिगम्बर प्रसाद वेदवाल,कन्हैयालाल सेमवाल, हंसलालअसवाल,घनश्याम नौटियाल, राजेंद्रभंडारी,अनूप जोशी,विभोर कुमार भट्ट,जनार्दनप्रसाद उनियाल, भगवानसिंह राणा,जयपालसिंह नेगी,मोहनसिंह रावत, रामप्रसाद रयाल,ज्योति कुकरेती,जितेन्द्र कण्डारी,शंकर पैन्यूली, गिरीश चंद्र कंडवाल,बलवीरसिंह पंवार, प्रेमसिंह मस्तवाल, विशालमणि डबराल, गोरासिंह पोखरियाल,शान्ति प्रसाद उनियाल एवं रामेश्वर दयाल वेदी आदि उपस्थित थे।
बैठक के अंत में संगठन के सदस्य सुरेन्द्रदत्तभट्ट के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।


More Stories
धामी कैबिनेट की बैठक में 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
पीएलएमएस,परिसर ऋषिकेश में राष्ट्रीय भूजल मापन केंद्र द्वारा पीजोमीटर स्थापना कार्य प्रारंभ
गंगा में थार गाड़ी से स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी, गंगा में फंसी थार, पुलिस ने की कार्यवाही