हरिद्वार:  स्थित धनौरी पी.जी. कॉलेज में दिनांक 9 नवंबर, 2023 को एंटी ड्रग सेल द्वारा नशा मुक्त दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कॉलेज में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के सृजनात्मक कलाओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ दीपों के इस पर्व पर विभिन्न आकर्षक स्लोगनों के द्वारा सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य को नशा मुक्त रखने और जागरुकता प्रसारित करने के महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

कार्यक्रम में कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. अलका सैनी जी ने कहा कि हम सभी नागरिकों का प्रथम कर्तव्य है कि दीपों के इस पुनीत पर्व पर इस नशा रुपी बुराई पर विजय प्राप्त की जाये और इसके लिए हम सभी को संगठित होकर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति समिति की प्रभारी डॉ. प्रियंका ने कहा कि हम सभी को अपने आस-पास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए और हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील कुमार और डॉ. प्रियंका के द्वारा किया गया। डॉ. सुशील कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉ करिश्मा तोमर ने महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. सुनीता पासवान, डॉ. गुड्डी चमोली, श्रीमती रंजीता, श्री शेखर, श्री रोहित, श्री संजीव और समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।