डी पी उनियाल गजा: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के बेलमति चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली में स्वच्छता पखवाड़े के तहत महाविद्यालय की एन एस एस इकाई के द्वारा शपथग्रहण व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन कालेज की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सरिता द्वारा किया गया, प्रभारी प्राचार्य सरिता द्वारा महाविद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य व एन एस एस इकाई के स्वयं सेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
कहा कि इससे हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के संदेश को पूरा कर सकेंगे। स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के लिए कालेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एन एस एस इकाई के स्वयं सेवियों ने घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाया तथा लोगों को जागरूक किया गया।
जिसमें स्वयं सेवी अंकित, मीनाक्षी,मानसी, दिया, पूजा, अंजना, निकिता, अनीसा,कोमल, प्रीति, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डॉ मुकेश सेमवाल, डॉ वंदना सेमवाल, डा गणेश भागवत, श्रीमती रचना,रेखा,अमिता, मुकेश, नरेन्द्र विजल्वाण,नरेश, मूर्ति, राजेंद्र, सुनीता,दीवान सिंह आदि मौजूद रहे, महाविद्यालय अभिभावक संघ अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।


More Stories
महाविद्यालय कमांद के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग के लिए चयन
राजकीय इंटर कॉलेज लम्बगांव में “भारतीय उर्जा परिदृश्य 2047 सम्भावनाएँ एवं चुनौतियाँ” विषय पर, संगोष्ठी का शुभारंभ
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन