रुड़की, 02 अगस्त 2026 : आज स्वामी विवेकानन्द कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रुड़की में श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के पत्रांक संख्या 2205/R.O.SDSUV/2026, दिनांक 29 जुलाई 2026 के क्रम में तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रीय संकल्प “नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई तथा सभी ने नशे से दूर रहने एवं नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन एंटी ड्रग सेल के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


More Stories
पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान में भी भागीदार बनें स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी
“नशा मुक्त युवा–”विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत धनौरी पी.जी. कॉलेज में वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
“शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार न माँगूँगा सरकार, ठीक कर दो मेरा SIR” राव आफाक अली