हरिद्वार, 23 सितम्ब: रोटरी क्लब कनखल द्वारा जिला कारागार रोशनाबाद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डा.तरूण अरोड़ा, डा.अश्विनी टोंक, डा.योगेश शर्मा, डा.नोशाबा परवीन आदि ने कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की।
रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष अक्षय अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन विवेक गर्ग एवं शिविर के संयोजक डा.विशाल गर्ग ने जेल अधीक्षक मनोज आर्य को सम्मानित भी किया।
डा.विशाल गर्ग ने बताया कि चिकित्सा शिविर में 180 पुरूष एवं महिला कैदियों की बीपी, शुगर, दंत रोग, स्त्री रोग आदि की जांच की गयी और दवाएं दी गयी।
डा.विशाल गर्ग ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन से जेल में बंद कैदियों को लाभ मिला है। चिकित्सों ने कैदियों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के संबंध में उचित परामर्श भी दिया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कैदियों की मनोदशा को समझने की आवश्यकता है। अपराध छोड़कर कैदी सामाजिक परिवेश में लौटें।
रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष अक्षय अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन विवेक गर्ग ने अपने सामाजिक दायित्वों के तहत रोटरी क्लब द्वारा लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, सफाई अभियान आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
प्रदीप अग्रवाल, हरपाल सिंह, मनोज सुबुद्धि, नरेश रानी गर्ग, सरिता अग्रवाल, गौरी गर्ग, सीमा मेहता, अशोक सप्रा, केशवदेव जोशी, राधिका अग्रवाल आदि ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ