March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज,धनौरी में हुआ गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज,धनौरी के प्रांगण में आज दिनांक 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुमन देवी जी द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां दी गई तथा कुछ छात्रों द्वारा दोनों महान विभूतियों के जीवन पर विचार प्रस्तुत किए गए ।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य महोदय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के बारे में बताया तथा उनके विचारों को अपने जीवन में समाहित करने का आग्रह किया।

इसके उपरांत अध्यक्षा महोदया व कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापक गणों ,कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों तथा अन्य छात्र छात्राओं ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गणों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

About The Author

You may have missed