एनटीन्यूज़,हरिद्वारः रोड़ी बेलवाला में आयोजित स्वामी वामदेव के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मंच पर जगह ना दिए जाने से नाराज हुए बाबा हठयोगी ने संत समिति के पदाधिकारियों पर आरोप जड़ते हुए कच्चा चिट्ठा खोलने की चेतावनी दी।
रविवार को संत समिति की और से रोड़ी बेलवाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी वामदेव की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे बाबा हठयोगी को सुरक्षाकर्मियों ने मंच पर जाने से रोक दिया। इससे बाबा हठयोगी नाराज हो गए और कार्यक्रम छोड़ कर चले गए। बाबा हठयोगी का कहना है कि हर चीज का एक प्रोटोकॉल होता है। जिसके तहत कार्यों को संचालित किया जाता है। संत समिति के पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि संत समिति के पदाधिकारी संस्था को अपनी जेबी संस्था समझते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि संत समिति के नाम पर बड़ा खेल खेला जा रहा है। लोगों और संतों को बरगलाया जा रहा है। खासा नाराज बाबा हठयोगी ने कहा कि वह बहुत जल्द संत समिति के द्वारा किए जा रहे कारनामों का कच्चा चिट्ठा मीडिया के सामने खोलेंगे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत