जीतिन चावला, एनटीन्यूज़, हरिद्वारः हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार के द्वारा एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीडि़ता के परिजनों ने बताया की उनकी 17 वर्षीय बेटी बाजार से जब जाती थी तक क्रोकरी दुकान का स्वामी अजय सेठी निवासी ज्वालापुर हरिद्वार उनकी बेटी को परेशान करता था तथा उसका मोबाईल नम्बर मांगता था। इतना ही नहीं आरोपी नाबालिग को दुकान में सामान खरीदने के लिए भी बुलाता था।
इतना ही नहीं बीती रात आरोपी अजय सेठी ने नाबालिग का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। नाबालिग ने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।



More Stories
महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में NSS के तत्वावधान में रक्तदान, नेत्र जाँच एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में वित्तीय साक्षरता एवं कैरियर उन्नयन पर वेबिनार आयोजित