हरिद्वार: टायर फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है इसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया जिसको हायर सेंटर रेफर किया गया
जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह अचानक लक्सर में पुरकाजी रोड पर स्थित कैवेंडिश टायर फैक्ट्री में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहा एक युवक आग की चपेट में आ गया। जिस कारण से वह बुरी तरह से झुलस गया। फैक्ट्री के बाकी कर्मचारियों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और कड़ी कशककत केे बाद आग पर काबू पाया। आग में झुलसे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
लक्सर में पुरकाजी मार्ग कैवेंडिश टायर फैक्ट्री में आग लग गई थी आग की चपेट में आने से कुडी नेत्रवाला निवासी युवक शुभम पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया और शुभम को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालत गभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक युवक 60 प्रतिशत झुलस चुका है। युवक का इलाज देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से हुए नुकसान का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


More Stories
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी