हरिद्वारः एक निर्माणाधीन मकान में सर कटी लाश मिलने से हडकंप मच गया
नगर कोतवाली क्षेत्र में विगत दिन नरकंकाल मिलने के बाद मंगलवार को बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन भवन में एक सर कटी लाश मिली।
सर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने हाईवे स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बगल में एक निर्माणाधीन भवन की पहली मंजिल पर एक सर कटी लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी।
निर्माणाधीन भवन में सर कटी लाश मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर प लिस पहुंची तो वहां किसी व्यक्ति ने आत्महत्या की है। शव कुछ महीने पुराना हो चुका था, इसीलिए फंदे से लगा सिर शरीर से अलग हो गया था। शव बुरी तरह से सड़ चुका है। जिस कारण उसकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कुछ समय पहले तक यहां पर कौन लोग काम किया करते थे?


More Stories
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भागीदारी और समन्वय के अन्तर्गत हुआ एक संगोष्ठी का आयोजन
प्रेस क्लब हरिद्वार की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सचिव आनन्द बर्द्धन ने की शिरकत