अभिनव कौशिक, नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में खड़खड़ी बाईपास चौक पर हरिद्वार की युवक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने देहरादून में हुए लाठीचार्ज पर आक्रोश व्यक्त किया। उत्तराखंड प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला प्रभारी अभिनव सिंह मलिक, जिला अध्यक्ष कैश खुराना के आवाहन पर युवा कांग्रेस खड़खड़ी बाई पास चौक पर राज्य सरकार का विरोध किया।
युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला प्रभारी अभिनव सिंह मलिक, जिला अध्यक्ष कैश खुराना के आवाहन पर युवा कांग्रेस खड़खड़ी बाई पास चौक पर राज्य सरकार का विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों हुए राज्य सरकार की लापरवाही को देखते हुए अंकिता हत्याकांड की जांच CBI को सौपी जाए ,पटवारी परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच भी CBI द्वारा हो।
जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल है देहरादून में बेरोजगार यूवकों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, अमन गर्ग ने कहा की धामी सरकार भ्रष्ट है युवा मुख्यमंत्री होने के बाद भी युवाओं पर अत्याचार हो रहा है इसी को लेकर हम सब विरोध कर रहे हैं।
इस अवसर पर ऋषभ वशिष्ठ, गणेश दत्त, शानू गिरी ,बुजुर्ग कांग्रेसी रामकली ,इंद्र कुमार गौड़ विमल शर्मा साटू आदि सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स /रेंजर इकाई का तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन, इन्टरनेट एवं डिजिटल साक्षरता पर हुआ व्याख्यान