हरिद्वार जेल के छह कर्मियों पर गिरी गाज, जेल की रामलीला के दौरान दो कैदी हुए थे फरार
जिला कारागार, हरिद्वार से दो बंदियों के भाग जाने की घटना पर 6 कार्मिकों पर गिरी गाज, प्रथम दृष्टया दोषियों को निलंबित कर दिया गया है।
शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उप महानिरीक्षक कारागार इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे।
ज्ञात रहे कि निरूद्ध सिद्धदोष बंदी पंकज पुत्र मगन लाल एवं विचाराधीन बंदी रामकुमार पुत्र रक्षाराम दिनांक 11 अक्टूबर, 2024 की सायंकाल को कारागार से फरार हो गए।
उक्त घटना में सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है तथा इस घटना के लिए 06 कार्मिकों 1. प्यारे लाल आर्य, प्रभारी अधीक्षक/कारापाल, 2. कुवर पाल सिंह, उप कारापाल सर्किल जेलर / चकराधिकारी 3. प्रेमशंकर यादव, दिन हेड वार्डर, 4. विजय पाल सिंह, हेड वार्डर-प्रभारी 5. ओमपाल सिंह, बंदीरक्षक प्रभारी निर्माण स्थल, 6. नीलेश कुमार, हेड वार्डर प्रभारी गेटकीपर को उनके द्वारा ड्यूटी के प्रति बरती गयी लापरवाही एवं उदासीनता के निमित्त प्रथम दृष्ट्या उत्तरदायी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
घटना की विस्तृत जांच हेतु उप महानिरीक्षक कारागार को निर्देशित किया गया है। विस्तृत जांच में पाए गये तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज