हरिद्वार: एक महिला द्वारा लाइव फोन कॉल कर खुदकुशी करने की घटना सामने आयी है ।
जनपद हरिद्वार में महिला ने आत्महत्या से पूर्व किसी युवक को फोटो भी भेजे थे। इसके साथ ही आत्महत्या के समय फोन कॉल भी की, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को मृतका के फोन में मिली है। घटना के वक्त महिला का बच्चा उसी कमरे में सो रहा था।
आत्महत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही परिजन भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक मंगलौर में बीती देर रात 26 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या से पूर्व किसी युवक को फोटो भी भेजे हैं। इसके साथ ही आत्महत्या के समय फोन कॉल भी की, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को मृतका के फोन में मिली है। घटना के वक्त महिला का 8 साल का बच्चा उसी कमरे में सो रहा था।
मां की आत्महत्या के बाद बच्चे ने शोर मचाया और दौड़ता हुआ मकान मालिक के पास गया। जिसके बाद मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ