हरिद्वार, कल रविवार को वंचित बस्तियों में सेवा भारती, रानीपुर द्वारा संचालित श्री राधे श्याम टण्डन सिलाई प्रशिक्षण एवं संस्कार केन्द्र, विष्णुलोक में सिलाई प्रशिक्षणार्थियों की सिलाई परीक्षा ली गई।
परीक्षा में practical और मौखिक टेस्ट का मूलयानक मातृ मंडल सेवा भारती की बहिन मधु गुप्ता (सिलाई केन्द्र की संयोजिका ) बहन नीरा माहेश्वरी (उपाध्यक्ष) और बहन रजनी गोयल (संयोजिका किशोरी विकास केन्द्र) द्वारा किया गया।
सिलाई संबंधित सामग्री व अन्य व्यवस्थाएं श्री हरीश शर्मा जी, सुनील गोयल जी, अजय श्रीवास्तव जी व शिव नंदन जी ने की।
कुल 12 बहिनों ने सिलाई परीक्षा दी, सिलाई परीक्षा के लिए लेडीज शूट व ब्लाउज़ दिए गए।
सभी बहिनों ने सिलाई परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की।
सभी शिक्षार्थी बहिनों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
सकलानी जी जिला मंत्री हरिद्वार ने केंद्र का निरीक्षण किया व कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।


More Stories
हरिद्वार: पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, चंडी देवी के दर्शन का लालच देकर दिया था घटना को अंजाम
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव के बीच फंसी महिला को जल पुलिस ने सुरक्षित निकाला
नरेंद्र नगर पालिका चुनाव हेतु कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसम्पर्क