हरिद्वार: वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया का बीती रात ह्दय गति रूकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज कनखल स्थित शमशान घाट पर किया गया। वे 45 वर्ष के थे।
उनकी पार्थिव देह को उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। तनुज वालिया के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी तनुज वालिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
बता दें कि बीती देर शाम उनको ह्दयघात हुआ। जिसके बाद उन्होंने मेट्रो अस्पताल में रात्रि 12.30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उन्हें शहर के तमाम पत्रकारों, राजनेताओं व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी।


More Stories
गजा: राही नेत्र धाम द्वारा पोखरी मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
गजा: मीनल नेगी के अपने गाँव पहुंचने पर स्वागत करने के लिए उमड़ी भारी भीड़, किया भव्य स्वागत
हरिद्वार: महर्षि कश्यप जी की जयंती पर हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन