हरिद्वार: नाबालिक के अपहरण के मामले में सात सालों से फरार चल रहे ईनामी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने 10 अगस्त 2018 को अपनी नाबालिक पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्रदीप पुत्र ताराचंद निवासी कंजर बस्ती तेलियान ज्वालापुर, निवासी मोहल्ला काशीपुरा कोतवाली नगर हरिद्वार के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित लगातार फरार चल रहा था। आरोपित के फरार रहने के कारण कोर्ट ने आरोपित के खिलाफ वारंट जारी किया। इसके साथ ही एसएसपी ने आरोपित की गिरफ्तारी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया।
आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने आज आरोपित को शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मनसा देवी रोपवे गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ