हरिद्वार: आत्महत्या करने जा रहे एक युवक को उसके पिता की गुहार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बचा लिया। बेटे के बचने पर पिता ने नम आंखों से पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के मुताबिक देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार में अपने पुत्र के वीडियो कॉल के माध्यम से हर की पैड़ी, हरिद्वार में आत्महत्या करने की बात कही। वीडियो कॉल के दौरान के पीछे काले-सफेद रंग की टाइल्स और माँ गंगा जी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम में तैनाम ड्यूटी कर्मी ने लोकेशन की पहचान कर हरकी पैड़ी मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात उप निरीक्षक हरि प्रसाद एवं चौकी हरकी पैड़ी को सूचना दी तथा जल्द युवक की तलाश के निर्देश दिए।
मामले की नजाकत को समझते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की और युवक को सुरक्षित रूप से ढूंढ निकाला। युवक को समझाकर उसे पुलिस चौकी हरकी पैड़ी लाया गया।
कंट्रोल रूम के माध्यम से जानकारी मिलने पर युवक के परिजन चौकी हर की पौड़ी पहुंचे, जहां युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर उनका धन्यवाद किया।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव