हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर में एक घर में काम करने वाली नौकरानी ने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर लूटने का प्रयास किया गया। जैसे ही परिवार के लोग होश में आए घर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन सभी लोगों को हरिद्वार के सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया है।
आज शाम ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर चौक के पास इंक्लेव निवासी सरार्फा कारोबारी यशपाल मल्होत्रा के घर में काम करने वाली महिलाओं ने लूट का प्रयास किया। इन महिलाओं ने घर में मौजूद लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। नौकरानी ने यशपाल मल्होत्रा पत्नी, और पोते को बेहोश किया। जिसके बाद वे वहां से सामान समेट कर फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौकरानी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा लूट को लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं है।
कहा अभी तक मामले में कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। लूट का क्या कुछ सामान वह लेकर गई हैं? यह भी परिवार वालों को भी नहीं पता है। उसके बावजूद भी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
घर में काम करने वाली महिलाओं के नाम अनीशा व ऊष्मा है। ये दोनों मूल रूप से नेपाल की बताई जा रही हैं। उन्होंने कहा पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित