हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सिरफिरे आशिक ने सरेराह प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू करते हुए परिजनों को सूचना कर दी गई है।
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि करीब 4 साल से युगल का प्रेम प्रसंग चल आ रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से अनबन होने के चलते दोनों में बातचीत बंद थी। दोनों के बीच अनबन की वजह किसी तीसरे की एंट्री होना भी बताया जा रहा है।
जिसके चलते प्रेमी ने यह खौफनाक कदम उठाया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है।
युवती का नाम हंसिका यादव निवासी नवोदय नगर मूल निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ साल से सिडकुल में किसी फैक्ट्री में नौकरी कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही



More Stories
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप स्थापना, बैंक ऋण सुविधाए एवं स्वरोजगार के अवसर’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य समापन: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘विकसित भारत @ 2047’ पर संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण