January 15, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: एक और परीक्षा घोटाले का खुलासा, कनखल में मुकद्मा दर्ज

  • जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच के बाद शुक्रवार को थाना कनखल में जेई/एई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में नामजद 9 लोगों पर लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी 9 आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि जून 2022 में जेई/एई की लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था। मुकद्दमा दर्ज होने के बाद जेई/एई की परीक्षा को भी रद्द किया जा सकता है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि, हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नही जायगा। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। कहाकि पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो।

भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

About The Author