February 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: कनखल की गुरबख्श बिहार कॉलोनी में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा नर्सिंग होम, कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप

हरिद्वार: आवासीय कॉलोनी में बिना स्वीकृति के बना दिया नर्सिंग होम, कॉलोनी वासियों को हो रही है परेशानियां।

कनखल के गुरु बक्श बिहार का मामला, कॉलोनी वासियों और नर्सिंग होम संचालकों के बीच झगड़े को लेकर पुलिस लगा चुकी है 107/16।

गुरु बख्श बिहार के अनीश कुमार ने कॉलोनी के कुछ लोगों के साथ प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर प्रशासन पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया ।

उन्होंने बताया किस प्रकार सिलसिले बार इस नर्सिंग होम की शिकायत की गई और सीलिंग के आदेश हुए लेकिन उसके बावजूद नर्सिंग होम का काम जारी रहा ।

प्राधिकरण द्वारा इसकी एक मंजिल को सील कर दिया गया है अन्य दो को सील करने के नोटिस दिए जा चुके हैं लेकिन उनको सील नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि राजनीतिक रसूख के चलते प्रशासन इस नर्सिंग होम पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है और यह बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है।

पत्रकार वार्ता मेंअनीश अरोड़ा के साथ सुभाष चन्द्र,नंद राम, हर्षिता, रुचि गुप्ता,माधवी सैनी , पूनम और अंशुल उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed