हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में एक चाचा द्वारा अपनी ही भतीजी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।
किशोरी की मां ने कनखल थाने में आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जगजीतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहाकि उत्तर प्रदेश के बड़ौत जिला बागपत निवासी उसका देवर गौरव पिछले डेढ़ माह से उनके साथ रह रहा था।
महिला का आरोप है कि 30 जून की रात वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। महिला ने पहले तो अपने स्तर पर बेटी को तलाश किया। जब कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी।
कनखल थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित व किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को ढूंढ कर लिया जाएगा।


More Stories
एक्स मुस्लिम यात्रा को लेकर गंगा अध्यक्ष के बयान पर स्वामी रामविशाल दास का पलटवार
राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर एक विचारगोष्ठी आयोजित
उत्तरकाशी: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के रोवर-रेंजर ने की निपुण परीक्षा पास