हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में हाईवे पर निकलने वाले फ्लाईओवर पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दुसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।
फ्लाईओवर पर सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक से टकराकर स्कूटी सवार युवक दूर जा गिरे। इससे पहले कि वे संभल पाते पीछे से आते एक अन्य ट्रक ने दोनों युवकों में से एक को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात हरिद्वार से कनखल की ओर स्कूटी सवार दो युवक आ रहे थे। गलत दिशा में होने के बावजूद युवक तेज गति से स्कूटर चला रहे थे। इस दौरान देहरादून की ओर से आ रहे एक ट्रक ने युवकों के स्कूटर पर साइड मार दी। इस टक्कर से युवक काफी दूर जा गिरे इससे पहले कि दोनों युवक संभल पाते, पीछे से आ रहे एक और ट्रक ने दोनों में से एक युवक को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक को तो रोक लिया गया, लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची कनखल थाना पुलिस ने 108 की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय भिजवाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। युवक के शव को जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन