- महंगे शौक पूरे करने के लिये चुराई थी बुलेट
संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़,हरिद्वार: थाना कनखल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।पुलिस ने चोरी की गई बुलेट को बरामद करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए बुलेट को चुराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया है
कनखल थाना प्रभारी ओशिन जोशी ने बताया कि 26 सितंबर को संयम जांब, कृष्णा विला, कनखल ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बुलेट मोटर साइकिल घर के बाहर से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी की घटना को खोलने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले ,अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, कल शाम मुखबिर की सूचना पर सुमित थापा निवासी कनखल, युवराज व अभिनव निवासी गुरबख्श विहार कनखल को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ करने पर सुमित थापा ने बताया कि शौक पूरे करने के लिए मैंने अपने दो दोस्तों के साथ बुलेट को चुराया था, सुमित थापा वादी घर पर ही रहता है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर श्री यंत्र मंदिर के पास झाड़ियों से बुलेट को भी बरामद कर लिया है । तीनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना