हरिद्वार: हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में कल देर रात आईटीआई के पास एक बाइक व दो स्कूटी में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात बूढ़ी माता चौराहे के पास स्थित आईटीआई के बाहर तेज गति से आ रही बाइक सामने से आ रही दो स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं उस पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों वाहनों पर कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी।
दुर्घटना में गुड्डू नामक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देकर तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस दुर्घटना में एक दंपति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार एक निजी चिकित्सालय में किया जा रहा है। इसके अलावा इस दुर्घटना में तीन अन्य लड़कों के भी चोटें आई हैं।
दुर्घटना की सूचना पाकर कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। अभी घायलों में से तीन लड़कों अजीत, आशु और मानव की पहचान हो पाई है।


More Stories
प्रेस क्लब हरिद्वार की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सचिव आनन्द बर्द्धन ने की शिरकत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आईसीटी सेल एवं मिशन कर्मयोगी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत