हरिद्वार, 6 मई : कांग्रेस पदाधिकारियो नें चंपावत में नाबालिगा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद मेहरा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महिला उत्पीड़न की अधिकांश घटनाओं में भाजपा पृष्ठभूमि के लोगों पर आरोप लग रहे हैं।
आनंद मेहरा ने आरोप लगाया कि चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष व उसके तीन साथियों द्वारा 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को मृत समझकर फरार हो गए थे।
घटना सामने आने के बाद विपक्ष के दबाव पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गयी है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
हरिद्वार में एक स्कूल के तीरंदाजी कोच द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि चंपावत की घटना पूरे समाज को शर्मसार करने वाली है।
घटना में भाजपा पदाधिकारी के शामिल होने से साफ है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा का महिलाओं को सम्मान देने का दावा खोखला सिद्ध हो रहा है। प्रैसवार्ता में विकास चंद्रा, सार्थक ठाकुर, सागर बेनीवाल भी मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों के उपचार हेतु 32 स्थानों पर लगाए गए है निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
हरिद्वार से लक्सर जा रही यात्रियों से भरी एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलटी
महाविद्यालय मजरा महादेव में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित