March 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार की नन्ही दर्शिता सैनी ने मिस जूनियर हरियाणा का खिताब जीत बढाया हरिद्वार के साथ उत्तराखण्ड का मान

हरियाणा के अंबाला में राह प्रोडक्शन द्वारा आयोजित फैशन शो में हरिद्वार की दर्शिता सैनी ने “मिस जूनियर हरियाणा” का खिताब जीतकर उत्तराखंड और हरिद्वार शहर का नाम रोशन किया है।

दर्शिता सैनी पुत्री श्री शिवम् सैनी जो उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अहमदपुर ग्रांट क्षेत्र  की रहने वाली हैं। वह पहले भी मिस देहरादून एवं मिस हरिद्वार का खिताब का जीत चुकी हैं।

दर्शिता सैनी 5 वर्षिया प्यारी सी बिटिया है जो माउंट लिट्ररा ज़ी स्कूल में जूनियर केजी की छात्रा है।

उन्होंने हरियाणा के अंबाला में आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी प्रतिभा के दम पर विजेता बनीं। दर्शिता को उनकी सुंदरता, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के आधार पर मिस जूनियर हरियाणा के ताज से नवाजा गया है।

दर्शिता की इस सफलता पर उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है । वहीं ‘नवल टाइम्स न्यूज़’ न्यूज़ चैनल, एवं समाचार पत्र भी दर्शिता को शुभकामनाएं देता है।

About The Author