हरियाणा के अंबाला में राह प्रोडक्शन द्वारा आयोजित फैशन शो में हरिद्वार की दर्शिता सैनी ने “मिस जूनियर हरियाणा” का खिताब जीतकर उत्तराखंड और हरिद्वार शहर का नाम रोशन किया है।
दर्शिता सैनी पुत्री श्री शिवम् सैनी जो उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अहमदपुर ग्रांट क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह पहले भी मिस देहरादून एवं मिस हरिद्वार का खिताब का जीत चुकी हैं।
दर्शिता सैनी 5 वर्षिया प्यारी सी बिटिया है जो माउंट लिट्ररा ज़ी स्कूल में जूनियर केजी की छात्रा है।
उन्होंने हरियाणा के अंबाला में आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी प्रतिभा के दम पर विजेता बनीं। दर्शिता को उनकी सुंदरता, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के आधार पर मिस जूनियर हरियाणा के ताज से नवाजा गया है।
दर्शिता की इस सफलता पर उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है । वहीं ‘नवल टाइम्स न्यूज़’ न्यूज़ चैनल, एवं समाचार पत्र भी दर्शिता को शुभकामनाएं देता है।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन