हरिद्वार: श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड में हरिद्वार के कनखल स्थित श्री सूरत गिरि बंगला गिरिशानंदाश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज को श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड में सदस्य बनाया गया है।
श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड अधिनियम 1988 के तहत विशेष अधिकारों का उपयोग करते हुए पुनर्गठन का निर्णय लिया।
इसके तहत बोर्ड में जम्मू के चार सदस्यों सहित आठ नए सदस्यों को तीन वर्ष के लिए बोर्ड की सदस्यता दी है। बोर्ड में वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल अध्यक्ष हैं। जबकि बोर्ड सदस्यों में महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, कुलभूषण आहूजा, डा. नीलम सरीन, डा. अशोक भान, बालेश्वर राय, केके शर्मा, सरेश शर्मा, रघु के मेहता मुख्य कार्यकारी अधिकारी व रमेश कुमार को शामिल किया गया है।
महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज को श्राइन बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर संतों में खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविन्द्र पुरी महाराज, मंहामंत्री श्रीमहंत राजेन्द्र दास महाराज, संरक्षक श्रीमहंत धर्मदास महाराज, कोठारी जसविन्दर सिंह महाराज, महंत दामोदार दास, श्रीमहंत रघुमुनि, महंत रामानंद गिरि महाराज, स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी कमलानंद गिरि, स्वामी उमानंद, स्वामी कृष्णानंद समेत अनेक संत प्रमुख रहे।


More Stories
महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती के अवसर पर आर्य समाज भेल द्वारा हुआ भजन संध्या एवं वैदिक यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: भाजपा नेताओं और संन्यासियों ने देखी ‘गोदान’ फिल्म
हरिद्वार: सचिव शहरी विकास विभाग ने कुम्भ मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण