कोटा राजस्थान, 10-2-2025 : सांस्कृतिक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय और उल्लेखनीय योगदान देने के लिए हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा सम्पादक नवल टाइम्स न्यूज को कोटा में मिला सम्मान।
कोटा के कला-संस्कृति मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि सामाजिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक पत्रकारिता के क्षेत्र में सदैव सक्रिय श्री संजीव शर्मा सम्पादक नवल टाइम्स न्यूज हरिद्वार को कोटा राजस्थान में शांतिकुंज हरिद्वार की पवित्र ज्योति कलश यात्रा एवं 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ समारोह के समाचार प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।
यह अभिनंदन पत्र नवल टाइम्स प्रतिनिधि के रूप में कोटा के कला-संस्कृति मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार सक्सेना ने केंद्रीय प्रतिनिधि श्री तुलसीराम शर्मा व्यवस्थापक वेदमाता गायत्री ट्रस्ट गायत्री शक्तिपीठ कोटा सह व्यवस्थापक श्री प्रभा शंकर दुबे , विश्व गुजराती समाज अध्यक्ष श्री जीडी पटेल के हाथों प्राप्त किया।
केंद्रीय प्रतिनिधि श्री तुलसी राम शर्मा व्यवस्थापक वेदमाता गायत्री ट्रस्ट गायत्री शक्तिपीठ कोटा सह व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे , विश्व गुजराती समाज अध्यक्ष श्री जीडी पटेल संयोजक हेमराज पांचाल तथा मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार सक्सेना ने संजीव शर्मा को बधाई दी।




More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ