हरिद्वार 9 मई: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार की शाम धर्मनगरी हरिद्वार में आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए मां गंगा की आरती की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार शाम को हरिद्वार पहुंची और उन्होंने गंगा तट पर आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने मां गंगा से ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता की कामना की है।
उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सेना के अधिकारी व सैनिक, पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं और पिछले तीन दिनों में पूरी दुनिया ने देखा है कि मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत कितना मजबूत है। हमारी सेना ने न सिर्फ पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को नष्ट किया बल्कि उसके बाद पाकिस्तान की सेना ने जो भी दुस्साहस करने की कोशिश की उसे नाकाम किया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने मां गंगा से देश के बहादुर सपूतों की सफलता का आशीर्वाद मांगा है।
उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में हमारे देश की महिलाएं बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है और इसके जरिए पूरी दुनिया में संदेश गया है कि हमारे देश की महिलाएं कितनी सशक्त है।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव