हरिद्वार: हरिद्वार के खन्ना नगर स्थित पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक के घर के नजदीक दो युवा भाजपा नेताओ मेे आपस में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट मेे बादल गया।
हमले मेे फायरिंग होने की भी बात सामने आ रही है है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगडा कर रहे लोगो को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा और दीपक टंडन मेे शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। बताते है कि विष्णु अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ दीपक के घर पर हमला बोल दिया। झगड़े मेे फायरिंग की भी बात सामने आ रही है।
बता दे कि विष्णु अरोड़ा और दीपक टंडन के बीच काफी समय से वर्चस्व की जंग चल रही है जिसको लेकर इन दोनो के बीच पूर्व मेे भी विवाद हो चुका है। दोनो के बीच कई बार समझौते के प्रयास भी हुए ,किन्तु दोनो मेे से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं हुआ। जिसके चलते आज एक बार फिर से दोनो के बीच का विवाद खुलकर सामने आ गया। बताया जाता है कि विष्णु अरोड़ा पर पूर्व मेे भी कई केस दर्ज है।
दोनो ही भाजपा विधायक मदन कौशिक के काफी करीबी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनो पक्षों को किसी तरह शांत कराया। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
वहीं मामला बीते रोज हुई घटना से जुड़ा हुआ है। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिमें खन्ना नगर स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता लाठी-डंडों से लैस होकर एक युवक को जमीन पर बिठाकर ताबड़तोड़ पिटाई कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दीपक शर्मा नामक यह युवक खन्ना नगर की गली नंबर 5 का ही रहने वाला है। इसकी पिटाई इस बात पर की गई कि इसने एक भाजपा नेता के भाई की अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार को पिटाई की थी। जिसका पता लगने के बाद भाजपा नेता अपने साथियों के साथ खन्ना नगर के बाहर ही जा पहुंचे। जिसके बाद इसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिसके बाद ये लोग और ज्यादा आग बबूला हो गये। तब उन्होंने इस घटना के अंजाम दिया।
मामले में कोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


More Stories
हरिद्वार: सरकारी संपत्तियों को प्रचार विज्ञापनों से खराब करने वाले 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आगमन पर श्री हरिहर आश्रम, कनखल में हुआ उनका भव्य स्वागत
नरेंद्र नगर: महिलाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए नगर पंचायत गजा मे बैठक का आयोजन