हरिद्वार : बीते रोज शाम से लापता बच्चे का शव आज गंदे पानी के टैंक में मिला। रुडकी सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेडी गांव में गंदे पानी के टैंक से मंसूर नाम के 7 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है।
मंसूर की पुलिस और परिजनों के द्वारा देर रात तक तलाश की गई थी, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद आज उसका शव गंदे पानी के टैंक से बरामद हुआ।
बता दे की भंगेडी गांव में एक ठेकेदार ने मजदूरों के लिए झुग्गी झोपड़ियां बना रखी हैं। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी अब्दुल कयूम इन्ही झोपड़ियों में रहते हैं।
ठेकेदार के द्वारा गंदे पानी के लिए एक टैंक भी बनवा रखा है। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल कय्यूम का 7 साल का बेटा मंसूर शाम 6 बजे से लापता है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर देर रात तक बच्चे की तलाश की गई, लेकिन बच्चे का कुछ भी पता नहीं चल पाया, जिसके बाद आज बच्चे का शव गंदे पानी के टैंक से बरामद हुआ।
पुलिस ने बच्चे के शव को टैंक से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ