हरिद्वार: नशे में धूत पडे़ पति से परेशान होकर पत्नी ने पंखे के कुंडे में चुन्नी का फंदा बना कर स्वयं को फांसी लगा ली।

महिला की फांसी की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और महिला का पति और ससुर मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है।

कि महिला का अपने पति के साथ नशे को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर पहुँच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी ली। फिलाल पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र सुल्तानपुर नगर पंचायत रविदास मंदिर के पास रहने वाले प्रदीप पुत्र मदन की पत्नी राखी ने दोहपर रविवार को गृह कलेश के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या की खबर से गांव में सन सनी फेल गई। वहीं पत्नी की मौत की खबर से पति भी मौके से फरार हो गया। मृतक महिला के दो बच्चे हैं जो एक ढाई साल का और दूसरा पांच वर्ष का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के बड़े बेटे ने ही पडोस महिला को सूचना दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह मृतक राखी का घर के खर्चों को लेकर पति प्रदीप के साथ झगड़ा हुआ था। प्रदीप पत्नी से झगड़ कर घर से निकल गया और शराब पीकर बहार आ कर खाट पर लेट गया।

इस बीच महिला ने फंदे से लटकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि महिला का ससुर और पति नशे के आदी हैं, नशे को लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। कुछ देर बाद मृतक महिला के मायके वाले भी आगये। मायके वालों ने ही महिला को फंदे से नीचे उतारा और मौत की सूचना पुलिस को दी।

वहीं सूचना पर चौकी सुल्तानपुर प्रभारी लोकपाल‌ परमार कांस्टेबल हिमांशु चौधरी, राजवीर व अरुण नेगी मौके पर पहुँचे। और महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या के कारणों का जानने का प्रयास किया।

मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी लोक पाल परमार ने बताया कि रवि नामक व्यक्ति ने 112 नंबर पर कोल कर बताया कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर महिला के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज कल ही भेज दिया था। आज पंचनामा भर पीएम कराकर महिला के शव को परिजनों के सपूर्द कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर ही अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।