हरिद्वार: ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र स्थित पावर प्लांट में कल रात आग लग जाने से ज्वालापुर के कई क्षेत्र पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे।
रात करीब 11 बजे गुल हो गई, जो 12 घंटे बार सुचारू हो पाई। इस दौरान क्षेत्रवासियों को बिना बिजली-पानी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि रविवार रात क्षेत्र के 32 केबी पावर प्लांट में एक पैनल में चूहा घुस गया जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया और फिर आग लग गई।
जिससे ज्वालापुर के धीरवाली, देवतान, चाकलान आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। किसी तरह फाल्ट को ठीक किया गया जिसके बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई, लेकिन इस बीच पानी की सप्लाई बंद होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार रात बिजली घर में हुए ब्लास्ट से गई बिजली तो सोमवार सुबह 11 बजे के करीब आ भी गई, लेकिन धीरवाली क्षेत्र में बिजली की सप्लाई दोपहर बाद ही सुचारू हो पाई।



More Stories
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान
अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी
हरिद्वार: शरद अग्रवाल बने राष्ट्रीय सावक मंच के नए शहर अध्यक्ष, जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष को मिलेगी मजबूती